क्रिकेट

T20 WC 2024: 'कभी सोचा नहीं था..' टी20 वर्ल्ड कप की इस एक खास बात पर कोहली ने जताई हैरानी

Virat Kohli on T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) में किसी भी रूप में क्रिकेट खेला जाएगा।पूर्व भारतीय कप्तान ने इसका श्रेय दुनिया भर में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दिया।

Image

विराट कोहली (फोटो- X)

Virat Kohli on T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का आयोजन इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रुप से किया जा रहा है। ये पहली बार है जब कोई आईसीसी का बड़ा इवेंट यूएसए में आयोजित किया जा रहा है जहां पर क्रिकेट धीरे-धीरे बढ़ रहा है। वर्ल्ड कप के आयोजन पर चेज मास्टर विराट कोहली ने भी हैरानी जताई है।

टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) में किसी भी रूप में क्रिकेट खेला जाएगा।पूर्व भारतीय कप्तान ने इसका श्रेय दुनिया भर में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को दिया। यूनाइटेड स्टेट्स 2024 T20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के साथ सह-मेजबानी के रूप में अपनी शुरुआत करेगा। यह टूर्नामेंट 1 जून से 29 जून तक चलेगा। गौरतलब है कि इस इवेंट का मुख्य मुकाबला, भारत बनाम पाकिस्तान मैच, 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

विराट कोहली ने जताई हैरानी

विराट कोहली ने मुंबई में यूनाइटेड स्टेट्स के महावाणिज्य दूतावास माइक हैंकी से बातचीत के बाद एक वीडियो में कहा कि “ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम अमेरिका में किसी भी तरह का क्रिकेट खेल पाएंगे। लेकिन अब यह हकीकत है। और यह आपको दुनिया में खेल के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताता है और संयुक्त राज्य अमेरिका इस बदलाव को स्वीकार करने के लिए तैयार है और विश्व कप के साथ इसे स्वीकार करने वाला शायद वैश्विक स्तर पर पहला देश होगा।"

टी20 वर्ल्ड कप में कोहली का विराट रिकॉर्ड

कोहली का पुरुष टी20 विश्व कप में शानदार रिकॉर्ड है। वह ICC इवेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 25 पारियों में 81.50 की औसत और 131.30 की स्ट्राइक रेट से 1,141 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 89* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article