Nepal vs Oman T20 World Cup 2026 Qualifer Match Highlights: नेपाल ने ओमान को पटखनी देकर मनाया टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का जश्न
ओमान को मिला 152 रन का लक्ष्य
नेपाल ने ओमान के खिलाफ विश्व कप के क्वालीफायर टूर्नामेंट के सुपर सिक्स राउंड के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। नेपाल ने मैच में शानदार शुरुआत की और पॉवरप्ले में बगैर किसी नुकसान के 53 रन जोड़े। इसके बाद कुशल भूर्तल की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत नेपाल की टीम 150 रन के पार पहुंचने में सफल रही। भूर्तल ने 51 गेंद में 69 रन की पारी खेली। उनके अलावा आसिफ शेख ने 24(20) और गुलशन झा ने 18(10) रन की पारी खेली। ओमान के लिए नदीम खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। वहीं 2-2 सफलता सूफियान महमूद जीतेन कुमार नंदी को मिली। जीत के लिए ओमान को 152 रन का लक्ष्य मिला है।
नेपाल और ओमान के बीच ICC Mens T20 World Cup Asia/EAP Qualifier के सुपर सिक्स राउंड का मुकाबला ओमान अल अमेरात ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दोनों टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं दोनों तीन-तीन मैच जीतने के बाद एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी। इस मुकाबले में किसी एक टीम का विजय रथ रुक जाएगा। मैच में नेपाल की कप्तानी रोहित पौडल (Rohit Paudal) के हाथों में होगी वहीं दूसरी ओर ओमान की कमान जितेंदर सिंह (Jitender Singh) के हाथों में है। ओमान घरेलू परिस्थितियों और बैलेंस्ड ऑलराउंड स्पिन-सीम अटैक पर भरोसा रखेगा वहीं नेपाल की टीम भी अपने स्पिन आक्रमण और मजबूत मध्यक्रम के साथ मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अबतक टी20 फॉर्मेट में सात मैच खेले गए हैं जिसमें से नेपाल ने 5 में और ओमान की टीम 2 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है।
नेपाल और ओमान के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट (Nepal vs Oman Pitch Report)
नेपाल और ओमान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मैच का आयोजन ओमान के अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है। अल अमीरात की पिच पर आमतौर पर बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला होता है। एक बार सेट होने के बाद बैटर आसानी से रन बना सकते हैं, लेकिन नई गेंद से जल्दी मूवमेंट होने से तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर अक्सर खेल में आते हैं। यहां 140–160 के बीच का टोटल मुकाबला माना जाता है। इस मैदान पर अब तक कुल 101 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच जीते हैं और दूसरे नंबर पर बैटिंग करने वाली टीम 61 मैच जीत चुकी है। यहां पर सबसे बड़ा स्कोर यूएई ने बनाया था। यूएई ने 236 रन बनाए थे।
नेपाल टीम: कुशाल भुर्तल, आसिफ शेख (विकेट कीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), कुशाल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलसन झा, संदीप जोरा, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, ललित राजबंशी, लोकेश बाम, मोहम्मद आदिल आलम, शहाब आलम, करण केसी, आरिफ शेख
ओमान स्क्वॉड: आशीष ओडेदरा, जतिंदर सिंह (कप्तान), मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, आर्यन बिष्ट, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), शाह फैसल, जितेन रामानंदी, सुफियान महमूद, नदीम खान, शकील अहमद, करण सोनावाले, हसनैन शाह, मोहम्मद इमरान, ज़िकरिया इस्लाम, सुफियान यूसुफ, समय श्रीवास्तव, आमिर कलीम
Nepal vs Oman live score: ओमान ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन
जीत के लिए नेपाल के खिलाफ 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन बना सकी। नेपाल ने 38 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।Nepal vs Oman live score: विनायक शुक्ला बने गुलशन झा का शिकार
विनायक शुक्ला की पारी को सोमपाल कामी ने खत्म किया। शुक्ला 32 (19) रन बनाकर गुलशन झा की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने इस पारी के दौरान एक चौका और तीन छक्के जड़े।Nepal vs Oman live score: ओमान ने 17 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 94 रन
ओमान ने 17 ओवर में 7 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं। विनायक शुक्ला 25 (16) और सूफियान महमूद 8 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।Nepal vs Oman live score: गुलशन झा ने दिए दोहरे झटके
गुलशन झा ने ओमान को 14वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दोहरे झटके दिए। मोहम्मद नदीम 25 और जीतन रामनंदी 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 70 रन पर ओमान ने 7 विकेट गंवा दिए थे।Nepal vs Oman live score: ओमान ने बनाए 13 ओवर में 5 विकेट पर 61 रन
नेपाल द्वारा जीत के लिए दिए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। विनायक शुक्ला 5(7) और नदीम 24(29) रन बनाकर खेल रहे हैं।Nepal vs Oman live score: ओमान को लगा पांचवां झटका
ओमान को पांचवां झटका 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुलशन झा ने दिया। नदीम 1(3) रन बनाकर गुलशन झा की गेंद पर बोल्ड हो गए।Nepal vs Oman live score: नेपाल ने बनाए 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन
नेपाल ने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए ओमान को 152 रन बनाने हैं।Nepal vs Oman live score: कुशल भूर्तल बने रामानंदी का शिकार
अर्धशतक पूरा करने के बाद टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे कुशल भूर्तल 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर रामानंदी की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। उन्होंने 51 गेंद में 69 रन बनाए। पारी में भूर्तल ने 7 चौके और एक छक्का जड़ा।Nepal vs Oman live score: नेपाल ने बनाए 17 ओवर में 123 रन
नेपाल ने ओमान के खिलाफ 17 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। कुशल भुर्तल 68 (48) और गुलशन झा 2 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।Nepal vs Oman live score: नेपाल को लगा पांचवां झटका, आदिल आलम लौटे पवेलियन
नेपाल की टीम को पांचवां झटका 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। आदिल आलम बड़ शॉट खेलने की कोशिश में महमूद की गेंद पर जतिंदर सिंह के हाथों लपके गए। उन्होंने 16 (15) रन बनाए। 121 के स्कोर पर नेपाल ने पांचवां विकेट गंवाया।Nepal vs Oman live score: नेपाल ने बनाए 16 ओवर में 120 रन
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।Nepal vs Oman live score: 100 रन के पार पहुंचा नेपाल
नेपाल ने ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रन पूरे कर लिए हैं।Nepal vs Oman live score: कुशल भूर्तल ने जड़ा अर्धशतक
सलामी बल्लेबाज कुशल भूर्तल ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है।Nepal vs Oman live score: नेपाल ने पॉवरप्ले में बनाए 6 ओवर में 53 रन
नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं। कुशल भूर्तल 33(22) और असिफ शेख 21(13) रन बनाकर खेल रहे हैं।Nepal vs Oman live score: नेपाल ने जीता टॉस चुनी बल्लेबाजी
ओमान के खिलाफ नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।Nepal vs Oman live score: मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने कटाया टी20 विश्व कप का टिकट
नेपाल और ओमान की टीमों ने आपसी मुकाबले से पहले भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नेपाल की टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई है।Nepal vs Oman live score: ऐसी रही है दोनोंके बीच भिड़ंत
दोनों टीमों के बीच अबतक टी20 फॉर्मेट में सात मैच खेले गए हैं जिसमें से नेपाल ने 5 में और ओमान की टीम 2 मैच में जीत हासिल करने में सफल रही है।nepal vs oman live score: नेपाल और ओमान के बीच मुकाबला आज
टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में आज नेपाल और ओमान की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला ओमान अल अमेरात ग्राउंड पर खेला जा रहा है।IPL 2027: ऋषभ पंत को लेकर क्या है हेड कोच सौरव गांगुली का एक्शन प्लान?
'दस साल बेमिसाल'...स्मृति मंधाना ने की हरमनप्रीत कौर के कप्तानी कार्यकाल की सराहना
Suryakumar Yadav Vs Shreyas Iyer: क्या सूर्यकुमार यादव की कमी पूरी कर पाए श्रेयस अय्यर? आंकड़ों से समझें
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया अपने पहले T20I करियर के पहले शतक का श्रेय?
हॉकी इंडिया लीग को बचाने के लिये मैदान में उतरा खेल मंत्रालय, किया सात सदस्यीय समिति का गठन
© 2026 Times Horizon Private Limited
