क्रिकेट

NEPAL vs CANADA Cricket Match Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा नेपाल और कनाडा का मुकाबला

T20 World Cup, Nepal vs Canada Match Live Streaming when and where to watch( Khaa dekhee nepal vs Canada t20 world cup match): टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म अप मैच में नेपाल का सामना कनाडा से होगा। आइए जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले को भारत में आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

Image

नेपाल और कनाड़ा के बीच वॉर्म अप मैच आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

T20 World Cup, Nepal vs Canada Match Live Streaming when and where to watch: टी20 वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के वॉर्म अप मैच शुरू हो चुके हैं। इस दौरान नेपाल का सामना कनाडा से होगा। यह मुकाबला ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम टेक्सास (Grand Prairie Stadium Texas) में खेला जाएगा। साद बिन जफर की कप्तानी में कनाडा की टीम उतरेगी, जबकि नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल हैं। पिछले दिनों कनाडा और यूएसए की टीम के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस दौरान कनाडा की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूएसए की टीम ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया था। लेकिन इसके बाद भी वॉर्म अप मैच में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस सीरीज के तीसरे रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला कब खेला जाएगा? (Nepal vs Canada Match Date)

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला 27 मई 2024 यानी सोमवार को खेला जाएगा।

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Nepal vs Canada Match Time)

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला रात 9.00 बजे से शुरू होगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Nepal vs Canada Match Venue)

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबला टेक्सास के ग्रेंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा।

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Nepal vs Canada Match Live Telecast)

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप का भारत में प्रसारण नहीं किया जाएगा।

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Nepal vs Canada Match Live Streaming)

नेपाल और कनाडा के बीच वॉर्म अप को आप स्ट्रीमिंग नहीं देख सकते हैं।

नेपाल टीम का स्क्वॉड (Nepal Squads)

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी।

कनाडा टीम का स्क्वॉड (Canada Squads)

साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, दिलोन हेलीगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान, श्रेयस मोव्वा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!