क्रिकेट

NEP vs USA Dream11 Prediction: नेपाल और यूएसए के बीच बड़ा मुकाबला आज, ड्रीम-11 टीम में इन प्लेयर्स को करें शामिल

NEP vs USA Dream11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप में आज का दूसरा वॉर्म-अप मैच नेपाल और यूएसए के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला डलास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है और किन खिलाड़ियों को कप्तान और उप-कप्तान बनाया जा सकता है।

Image

नेपाल बनाम यूएसए ड्रीम 11

NEP vs USA Dream11 Prediction: साल का सबसे बड़ा T20 टूर्नामेंट आखिरकार आ गया है, और सभी टीमें अपनी टीम को परखने के लिए कुछ वार्म-अप मैच खेल रही हैं। इसी कड़ी में आज यूएसए और नेपाल अपना दूसरा वॉर्म अप मैच एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली है। इस मैच का आयोजन डलास के ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। रोहित पौडेल नेपाल की कमान संभालेंगे, जबकि मोनंक पटेल यूएसए की टीम की अगुआई करेंगे। दोनों टीमें इस मैच में जीत हासिल कर बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगी।

नेपाल बनाम यूएसए पिच रिपोर्ट (NEP vs USA Pitch Report)

टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी है। प्रशंसक एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं जिसमें डेथ बॉलर अहम भूमिका निभाएंगे। यहां आखिरी टी20 मैच कनाडा और नेपाल के बीच खेला गया था, जिसमें 17 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए गए थे।

नेपाल और यूएसए मैच का ड्रीम इलेवन (NEP vs USA Dream 11)

विकेटकीपर: आसिफ-शेख, मोनंक पटेल

बल्लेबाज: नितीश कुमार, कुशाल भुर्टेल, रोहित पौडेल, आरोन जोन्स

ऑलराउंडर: कोरी एंडरसन, करण केसी, स्टीवन टेलर

गेंदबाज: हरमीत सिंह, अविनाश बोहरा

नेपाल और यूएसए मैच के कप्तान और उप-कप्तान (NEP vs USA Captain and Vice Captain)

कप्तान- करण केसी

उप-कप्तान- कोरी एंडरसन

दोनों टीमों के स्क्वॉड (NEP vs USA Squad)

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी

यूएसए: मोनंक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वैन शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article