IPL 2024: 'एक दिन के लिए मिलते थे 25 लाख..' कमेंट्री में वापसी पर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया बड़ा खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 06:33 PM IST

Navjot Singh Sidhu commentary: नवजोत सिंह सिद्धू एक दशक बाद एक बार फिर से अपनी आवाज से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। सिद्धू इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कमेंंट्री करने वाले हैं।

Navjot Singh Sidhu commentary: भारत में क्रिकेट कमेंट्री में नया रंग भरने वाले नवजोत सिंह सिद्धू लगभग एक दशक बाद एक बार फिर से अपनी आवाज से क्रिकेट फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। सिद्धू इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि उन्हें एक समय एक दिन के लिए 25 लाख रुपए तक मिलते थे।

Navjot Singh Sidhu

नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो- X)

सिद्धू ने कमेंट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी लेकिन इसके बाद वह राजनीति में व्यस्त हो गए थे। अब वह आईपीएल के साथ अपनी पुरानी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। आईपीएल के तुरंत बाद जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप खेला जाएगा।

End of Feed