WI vs AUS: 'हमने साथ में 90 मैच खेले हैं..' मिचेल स्टार्क के 100वें टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर रखे जाने पर नाथन लायन ने जताई नाराजगी

Nathan Lyon Angry: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने दिग्गज गेंदबाज नाथन लायन को 12 साल में पहली बार ड्रॉप करने का निर्णय किया था इस पर लायन ने नाराजगी व्यक्त की है।

Nathan Lyon Angry: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई, जिसे लेकर उन्होंने खुलकर अपनी निराशा जाहिर की। यह मुकाबला साबीना पार्क, जमैका में पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला गया। लायन पूरी तरह फिट और चयन के लिए उपलब्ध थे, लेकिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने तेज गेंदबाजों को तरजीह दी।

nathan lyon icc

नाथन लायन (फोटो- ICC)

ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के सदस्य टोनी डोडेमेड ने स्पष्ट किया कि यह फैसला लायन की फॉर्म या फिटनेस के आधार पर नहीं लिया गया, बल्कि यह "असाधारण परिस्थितियों" की वजह से किया गया था। उन्होंने कहा कि “हमने पिच की पुरानी रिकॉर्डिंग, डेटा और ट्रेनिंग विश्लेषण से पाया कि यहां स्पिन की भूमिका सीमित रहेगी।'

End of Feed