नासिर हुसैन ने बताया किसे होने चाहिए इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बताया कि किसे ब्रैंडन मैकुलम की जगह इंग्लैंड टीम का अगला कोच होना चाहिए। रविवार को ईसीबी ने मैकुलम के जाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही बैजबॉल का दौर खत्म हो गया।

बेन स्टोक्स के बाद अब ब्रैंडन मैकुलम को भी इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही साल 2022 से शुरू हुए हुए बैजबॉल दौर का अंत हो गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को घोषणा की कि ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हट जाएंगे लेकिन व्हाइट बॉल फॉर्मेट में वह अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

Brendon McCullum

ब्रैंडन मैकुलम (साभार-X)

यह फैसला इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने, नाइट क्लब में हुए विवाद और उसके बाद एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के तुरंत बाद सामने आया है। लेकिन अब सवाल उठता है कि इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच किसे होना चाहिए। पूर्व कप्तान नासिर हुसैन की मानें तो इस रोल के लिए एंडी फ्लावर सबसे फिट हैं। नासिर हुसैन, फ्लावर के काम करने के तरीके से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें लगता है कि उनसे अच्छा और कोई इंग्लैंड टीम को नहीं संभाल सकता है।

End of Feed