क्रिकेट

बांग्लादेशी गेंदबाज को पाकिस्तान का सहारा, IPL से निकाले जाने के बाद इस लीग से जुड़े मुस्तफिजुर रहमान

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज भले ही आईपीएल खेलते न दिखें, लेकिन इसी दौरान वह पड़ोसी मुल्क में पीएसएल खेलते नजर आएंगे। आईपीएल से निकाले जाने के बाद इस गेंदबाज ने अपनी नई मंजिल ढूंढ ली है। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा रहने वाला यह गेंदबाज दुनिया भर की टी20 लीग खेलता है।

Image

मुस्तफिजुर रहमान (साभार-x)

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भले ही आईपीएल 2026 में केकेआर की ओर से एक्शन में नहीं दिखेंगे, लेकिन इसी दौरान वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेलते नजर आएंगे। इस तेज गेंदबाज के पीसएल से जुड़ने की पुष्टि हो गई है। पीएसएल ने एक्स पर मुस्तफिजुर के लीग से जुड़ने का ऐलान करते हुए लिखा ' बल्लेबाजों संभल जाओ...नए सीजन में धमाल मचने वाला है। मुस्तफिजुर रहमान पीएसएल 11 से जुड़ गए हैं।

पीएसएल का फैसला ठीक एक दिन बाद आया है जब केकेआर ने उन्हें रिलीज करने का ऐलान किया था। केकेआर को बीसीसीआई से मिले निर्देश के बाद यह कदम उठाना पड़ा था। इससे पहले देश की भावना का सम्मान करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एनआई से बातचीत में मुस्तफिजुर रहमान को लेकर यह निर्देश दिया था। 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में केकेआर ने 9.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। ऑक्शन में रहमान पर दिल्ली और चेन्नई ने बोली लगाई थी, लेकिना बाजी कोलकाता ने मारी।

मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल करियर

आईपीएल में 6 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके मुस्तफिजुर रहमान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं। रहमान सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा वह टी20 क्रिकेट में 400 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में हासिल की थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article