क्रिकेट

MI Squad, IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम में नई एंट्री, जानिए कौन हैं हार्विक देसाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2024, 05:15 PM IST

IPL 2024, MI Replace Vishnu Vinod with Harvik Desai: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले से ठीक पहले अपनी टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। मुंबई ने विष्णु विनोद की जगह टीम में हार्विक देसाई को शामिल किया है।

Image

हार्विक देसाई (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई इंडियंस की टीम में हुई नई एंट्री
  • विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई लेंगे
  • चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए विष्णु विनोद

MI Squad IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) के विकल्प के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई (Harvik Desai) को अनुबंधित करने की घोषणा की। विष्णु विनोद बांह की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं।

यह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पहली बार आईपीएल का हिस्सा बना है। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 टी20, 40 लिस्ट ए और 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।’’ घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है। मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!