IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका, संजू सैमसन को लेकर भी बड़ा अपडेट

IPL 2025 Injury Updates: आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मुकाबले मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। टीम के स्टार भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह के के शुरुआती दौर के मैचों में नहीं खेलने की संभावना है क्योंकि मुंबई इंडियंस का यह स्टार तेज गेंदबाज अब भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहा है जिसके कारण वह जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर भी ताजा अपडेट है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025
  • जसप्रीत बुमराह शुरुआती मैचों से रह सकते हैं बाहर
  • संजू सैमसन आईपीएल में शायद ना करें विकेटकीपिंग

IPL 2025 Updates: जसप्रीत बुमराह के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के शुरुआती दौर के मैचों में नहीं खेलने की संभावना है क्योंकि मुंबई इंडियंस का यह स्टार तेज गेंदबाज अब भी पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबर रहा है जिसके कारण वह जनवरी से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी।

IPL 2025, Jasprit Bumrah Injury Update

जसप्रीत बुमराह को लेकर ताजा अपडेट

बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली गई इस श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 विकेट लिए थे लेकिन इसके बाद वह कोई मैच नहीं खेल पाए। चोटिल होने के कारण वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी भाग नहीं ले पाए थे जिसमें भारतीय टीम चैंपियन बनी थी। इस तेज गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में चुना गया था लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें अंतिम टीम में नहीं रखा गया।

End of Feed