'वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में नहीं मिलना चाहिए था मौका' पूर्व चीफ सेलेक्टर ने डेब्यू को बताया गलत

Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय चयनकर्ता ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कराने के फैसले पर सवाल उठाया। उनके अनुसार, इससे टीम संयोजन पर अनावश्यक दबाव बना।

Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू कराने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को इतने बड़े दौरे पर उतारना जल्दबाजी थी और इससे टीम संयोजन पर गैरजरूरी दबाव पड़ा। सोमवार को ‘पीटीआई’ से बातचीत में प्रसाद ने कहा, “किसी युवा खिलाड़ी को तैयार करना है तो उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहिए। आयरलैंड या जिम्बाब्वे जैसे दौरों पर मौका देना समझ में आता है, लेकिन 15 साल के असाधारण टैलेंट के साथ बेहद सावधानी जरूरी है।”

Vaibhav Sooryavanshi (8)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- vaibhav_sooryavanshi09)

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर उठे सवाल

प्रसाद का सुझाव है कि सूर्यवंशी को पहले घरेलू क्रिकेट का पूरा एक सत्र खेलने देना चाहिए था और उसके बाद आयरलैंड दौरे पर आजमाना बेहतर रहता। उन्होंने कहा, “वैभव लगातार खेल रहे हैं – आईपीएल, फिर इंडिया ए सीरीज। इतनी कम उम्र में लगातार क्रिकेट खेलना आसान नहीं होता। ऐसे खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना ही सही तरीका है।” बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 14, 13 और 15 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद आखिरी मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था।

End of Feed