क्रिकेट

रुतुराज की 2 साल से चल रही थी CSK का कप्तान बनने की तैयारी, धोनी-फ्लेमिंग ने ऐसे कराई ट्रेनिंग

Ruturaj Gaikwad on CSK Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मात दे दी। इस मैच में सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद उन्होंने कप्तानी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

Image

रुतुराज धोनी (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया
  • कप्तान रुतुराज ने खेली शानदार पारी
  • कप्तानी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ruturaj Gaikwad on CSK Captaincy: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के 22वें मैच में मेहमान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से मात दे दी। इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अपनी कप्तानी के बारे में बताते हुए गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें 2 साल पहले से ही पता था कि वे अगले कप्तान बनने वाले् हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी थी। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और कोच फ्लेमिंग ने भी काफी मदद की।

महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में ही रूतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिये तैयार रहने के लिये कहा था और वह तभी से तैयार है हालांकि दोनों के बीच कप्तानी को लेकर गहरी बातचीत नहीं हुई ।कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार की रात मिली जीत में गायकवाड़ ने मोर्चे से कप्तानी की थी । उन्हें 22 मार्च को आईपीएल की शुरूआत के एक दिन पहले ही कप्तान बनाया गया।

रुतुराज ने ऐसे की तैयारी

गायकवाड़ ने केकेआर पर सात विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 'ईमानदारी से कहूं तो इस बारे में गहरी बातचीत नहीं हुई । मैं इत्मीनान से था । सिर्फ एक बार बात हुई । हम अभ्यास कर रहे थे और उन्होंने मेरे पास आकर इसका जिक्र किया था। रुतुराज ने आगे बताया कि 'उन्होंने (धोनी) ने 2022 में मुझसे कहा था कि शायद अगले साल नहीं लेकिन उसके बाद मुझे कप्तानी करनी होगी तो उसके लिये तैयार रहूं । मैं उसके बाद से हमेशा से तैयार था । मैं पिछले साल भी हर मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से कप्तानी के हर पहलू पर बात करता था । धोनी ने भी मेरी काफी मदद की।'

चेन्नई सुपर किंग्स के कल्चर को नहीं बदलना चाहते हैं रुतुराज

रुतुराज ने आगे कहा कि - 'बाहर सभी को लगता होगा कि मुझे उनके जैसे महान खिलाड़ी की जगह लेना है लेकिन मेरा मानना है कि मेरी अपनी शैली होगी । मैं टीम कल्चर को बनाये रखना चाहता हूं ।'यह पूछने पर कि कप्तान के तौर पर वह क्या बदलाव लेकर आये हैं, उन्होंने कहा - 'मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है । मैं सीएसके का कल्चर बनाये रखना चाहता हूं । हमने इसके दम पर ही इतनी सफलता पाई है तो मैं कोई बदलाव नहीं चाहता।’

(PTI के इन्पुट्स के साथ)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article