क्रिकेट

Team India head coach: हेड कोच बनने के लिए बीसीसीआई को मिले 3 हजार से ज्यादा आवेदन, जानें किसने किया अप्लाई

Team India head coach: द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा इसके लिए बीसीसीआई ने गुगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मंगवाए थे। हेड कोच बनने के लिए अप्लाई करने की समयसीमा समाप्त हो गई है।

Image

राहुल द्रविड़ (फोटो- BCCI/X)

Team India head coach: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा इसके लिए बीसीसीआई ने गुगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन मंगवाए थे। हेड कोच बनने के लिए अप्लाई करने की समयसीमा समाप्त हो गई है। इस पोस्ट के लिए जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आवेदन करने से इंकार कर दिया है वहीं दूसरी ओर एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर तक के नाम से फर्जी आवेदन किए गए हैं।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम से कई आवेदन बीसीसीआई को प्राप्त हुए हैं। बोर्ड को इस पद के लिए 3000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनमें से अधिकांश पूर्व क्रिकेटरों और वर्तमान राजनेताओं सहित फर्जी नामों से हैं। जो कि चिंता का विषय है।

इन राजनेताओं और क्रिकेटर्स के नाम से मिले फर्जी आवेदन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई को तेंदुलकर, पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग समेत कई पूर्व क्रिकेटरों के नाम पर कई आवेदन मिले।लंबी सूची में कई राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि 13 मई को बीसीसीआई ने गूगल फॉर्म पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और हर दिन इस पद के लिए बड़ी संख्या में फर्जी आवेदक देखे गए।

बीसीसीआई ने गूगल फॉर्म से क्यों मांगे आवेदन?

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गूगल फॉर्म का उपयोग करने की पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि - “पिछले साल भी, बीसीसीआई को ऐसी प्रतिक्रिया मिली थी जहां धोखेबाजों ने आवेदन किया था और इस बार भी कहानी वैसी ही है। बीसीसीआई को गूगल फॉर्म पर आवेदन आमंत्रित करने का कारण यह है कि एक शीट में आवेदकों के नामों की जांच करना आसान है।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article