द्रविड़ का उत्तराधिकारी चुनने में बीसीसीआई लेगी MS Dhoni की मदद, इस दिग्गज को मनाने की होगी जिम्मेदारी

MS Dhoni to help in Team India head coach selection:टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई अपने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भारतीय टीम में मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के लिए मनाने के लिए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर निर्भर है।

MS Dhoni to help in Team India head coach selection: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। द्रविड़ का उत्तराधिकारी कौन होगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी बीच टीम इंडिया के अगले कोच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का इस रोल के लिए चयन कर लिया है हालांकि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनाने में एसमएस धोनी को भी खास रोल अदा करना पड़ेगा।

Fleming dhoni

स्टीफन फ्लेमिंग एमएस धोनी (फोटो- X)

टी20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई अपने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भारतीय टीम में मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के लिए मनाने के लिए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर निर्भर है। बोर्ड बीसीसीआई और फ्लेमिंग के बीच समझौते को पूरा करने के लिए धोनी की ओर देख रहा है।

End of Feed