IPL 2024 से पहले एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। धोनी अपने फैंस को सरप्राइज करने के लिए जाने जाते हैं। कप्तानी छोड़ने की बात हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना हर बार उन्होंने अपने फैसले से सबको चौंकाया है। इस बार आईपीएल से पहले धोनी के एक पोस्ट से लोग अलग-अलग तरह की कयास लगा रहे हैं।
एमएस धोनी (साभार-IPL)
धोनी ने नए रोल के बारे में लिखा
धोनी ने लंबे वक्त बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि नए सीजन और नए रोल के लिए वह इंतजार नहीं कर सकते हैं। उनके इस पोस्ट का सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के मायने निकाल रहे हैं। क्या धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ने का संकेत दे रहे हैं। इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आईपीएल 2024 का सीजन उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन धोनी अक्सर फैंस को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं।
एमएस धोनी पोस्ट
