क्रिकेट

MS Dhoni: नए रोल के लिए इंतजार नहीं कर सकता, धोनी के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हंगामा

MS Dhoni Facebook Post: आईपीएल 2024 से पहले एमएस धोनी के एक पोस्ट से कयासों का दौर शुरू हो गया है। लंब वक्त बाद धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है जिसका फैंस अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

IPL 2024 से पहले एमएस धोनी के एक फेसबुक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। धोनी अपने फैंस को सरप्राइज करने के लिए जाने जाते हैं। कप्तानी छोड़ने की बात हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना हर बार उन्होंने अपने फैसले से सबको चौंकाया है। इस बार आईपीएल से पहले धोनी के एक पोस्ट से लोग अलग-अलग तरह की कयास लगा रहे हैं।

धोनी ने नए रोल के बारे में लिखा

धोनी ने लंबे वक्त बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि नए सीजन और नए रोल के लिए वह इंतजार नहीं कर सकते हैं। उनके इस पोस्ट का सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के मायने निकाल रहे हैं। क्या धोनी सीएसके की कप्तानी छोड़ने का संकेत दे रहे हैं। इससे पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आईपीएल 2024 का सीजन उनके करियर का आखिरी आईपीएल हो सकता है। लेकिन धोनी अक्सर फैंस को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं।

ms dhoni post

एमएस धोनी पोस्ट

2022 में एमएस धोनी ने छोड़ी थी कप्तानी

इससे पहले साल 2022 में एमएस धोनी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के लिए कप्तानी छोड़ी थी, लेकिन बतौर कप्तान जडेजा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और बाद में फिर धोनी ने कप्तानी ले ली। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम शुरुआती 8 में से दो ही मैच जीत सकी थी। लेकिन साल 2023 में सीएसके ने शानदार वापसी की और धोनी के नेतृत्व में 5वीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा के बाद 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान बने। अब जबकि सीएसके के सामने धोनी के बाद नेतृत्व का अभाव है। ऐसे में हो सकता है कि वह अपने रहते हुए सीएसके की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किसी को नेतृत्व सौंप दें।

क्या मेंटॉर के रोल में दिखेंगे धोनी?

धोनी ने जिस नए रोल के बारे में लिखा है क्या वह मेंटॉरशिप हो सकता है। इससे पहले वह साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बतौर मेंटॉर काम कर चुके हैं। ऐसे में आईपीएल 2024 में वह अपनी टीम सीएसके के लिए इसी रोल के बारे में संकेत तो नहीं दे रहे हैं।
End of Article