आईपीएल 2027 में नए रोल में दिखेंगे एमएस धोनी, अश्विन ने दिए संकेत

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2027 में धोनी की भूमिका पर बात की है। पिछले सीजन वह टीम में थे, लेकिन चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। अब आईपीएल 2027 से पहले अश्विन ने धोनी को लेकर संकेत दिए हैं।

हर बार आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले एमएस धोनी चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं। धोनी खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। हालांकि, पिछले सीजन जब वह चोट के कारण एक भी मैच नहीं खेल पाए थे तो उनके संन्यास को लेकर सवाल उठने लगे थे। आईपीएल 2027 की बात करें तो धोनी नए रोल में येलो जर्सी में दिख सकते हैं। ये दावा उनके पूर्व साथी खिलाड़ी अश्विन ने किया है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने एमएस धोनी को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

MS Dhoni

एमएस धोनी (साभार-X)

आईपीएल 2027 से पहले उन्होंने संकेत दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2027) सीजन में टीम के मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अश्विन ने जहीर खान के मुख्य कोच बनने के बाद सीएसके में संभावित दिलचस्प बदलावों के बारे में बताया। आईपीएल 2026 में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर फिनिश करने वाली सीएसके पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में पहुंचने में असफल रही है। पिछले सीजन चोट के कारण धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।

End of Feed