CSK New Captain: चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले करारा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्टर की वजह से आईपीएल 2025 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर टीम की कमान एमएस धोनी के हाथों में सौंप दी है। महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले भी 2022 में रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद टीम के कप्तान बन गए थे और टीम को एक बार फिर से उनसी टीम को वापसी कराने की उम्मीद होगी।
महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- AP)
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आधिकारिक तौर पर रुतुराज के टूर्नामेंट से बाहर होने और धोनी के हाथ में कप्तानी सौंपे जाने का ऐलान किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अबतक खेले पांच मैच में केवल एक में जीत दर्ज कर सकी है और चार में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में धोनी की कप्तानी में क्या एक बार फिर कोई करिश्मा देखने को मिलेगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन धोनी के फैन्स एक बार फिर थाला को चेन्नई की कमान संभालता देख पाएंगे।
