PICS: मैदान पर पहुंचे माही-साक्षी, रांची में धोनी..धोनी के नारे लगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 08:43 PM IST

ms dhoni and sakshi dhoni in JSCA Stadium Ranchi, IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के जेसीए ग्राउंड पर खेले जा रहे सीरीज के पहले टी-ट्वेंटी मुकाबले को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी देखने पहुंचे। वह अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच देखने पहुंचे। इस दौरान दर्शकों ने धोनी-धोनी के नारे लगाए।

ms dhoni and sakshi dhoni in JSCA Stadium Ranchi, IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची के जेसीए क्रिकेट ग्राउंड पर 3 टी-ट्वेंटी मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए और भारतीय टीम को 177 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच की सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साधी धोनी के साथ स्टेडियम पहुंचे। अपने प्रिय खिलाड़ी को स्टेडियम में देखकर दर्शक काफी ज्यादा खुश नजर आए। इसके बाद दर्शकों ने धोनी-धोनी का नारा लगाना शुरू कर दिया।

End of Feed