क्रिकेट

Mohammed Siraj Wickets Video: यहां देखिए श्रीलंका पर मोहम्मद सिराज के कहर का पूरा वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 17, 2023, 06:13 PM IST

Mohammed Siraj Wickets Video, Asia Cup 2023 Final: श्रीलंकाई टीम के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा पेसर मोहम्मद सिराज ने जमकर कहर बरपाया। सिराज ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन दिया और साथ ही श्रीलंका को 50 रन पर समेटने में अहम योगदान दिया। यहां देखिए उनके विकेटों का वीडियो।

Image

मोहम्मद सिराज (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल
  • मोहम्मद सिराज कर दिया कमाल
  • करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भारत की खिताबी जीत

Mohammed Siraj wickets video: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने इतिहास रच दिया। उन्होंने श्रीलंकाई टीम के खिलाफ खिताबी मुकाबले में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान टीम की धज्जियां उड़ा दीं। भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 50 रन पर समेट दिया और इसमें 6 विकेट मोहम्मद सिराज के नाम रहे।

मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले तो चौथे ओवर में 4 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। वो वनडे क्रिकेट मैच के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने। इसके बाद भी वो रुके नहीं और उन्होंने दो और विकेट लिए जिसमें कप्तान दासुन शनाका का विकेट भी शामिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने 7 ओवर में 1 मेडन ओवर करते हुए 21 रन देकर 6 विकेट झटके जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। आइए वीडियो में देखते हैं कैसे किया उन्होंने ये कमाल..

मोहम्मद सिराज के विकेटों का वीडियो

उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। जवाब में उतरी भारत की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच और खिताब जीत लिया। भारत आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बना।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article