IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने इस खिलाड़ी को बताया घोड़े की तरह, बोले- 'वह मौके का कर रहा था इंतजार'

Mohammed Siraj Praise Akash Deep: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी शानदार रही है। टीम की तरफ से खास तौर पर मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने दमदार गेंदबाजी की जिसके बाद सिराज ने बीसीसीआई के इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया।

Mohammed Siraj Praise Akash Deep: एजबेस्टन टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रन पर समेट दिया। मोहम्मद सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर 4 विकेट झटके। इस शानदार गेंदबाजी के बाद भारत को पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त मिली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।

akash deep bcci

आकाश दीप (फोटो- BCCI)

सिराज ने आकाशदीप को 'घोड़ा' बताया

मैच के बाद सिराज ने बीसीसीआई.टीवी को दिए इंटरव्यू में आकाशदीप की तारीफ करते हुए कहा, "आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था।" सिराज ने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया। जब मुझे जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था।"

End of Feed