दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद आई मोहम्मद शमी की कोविड रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:04 PM IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोरोना की जांच में निगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट साझा की है। आज सुबह ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनकी जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन चंडीगढ़ में सीरीज के पहले मुकाबले से पहले शमी कोराना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम से बाहर हो गए थे। कोरोना से नहीं उबर पाने की वजह से शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम से बाहर हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद आई मोहम्मद शमी की कोविड रिपोर्ट

ऐसे में बीसीसीआई ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका खिलाफ टी20 सीरीज से भी वो बाहर हो गए। लेकिन शाम होते-होते शमी ने अपनी तबीयत को लेकर अपडेट जारी कर दिया। शमी ने बुधवार को खुद के कोरोना वायरस संक्रमण जांच में नेगेटिव होने की जानकारी दी।

End of Feed