दिल्ली टेस्ट के पहले दिन Mohammed Shami बने स्टार, खेल समाप्त होने पर दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2023, 11:50 PM IST

Mohammed Shami statement, IND vs AUS 2nd Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। शमी ने अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद पिच को लेकर कुछ खास कहा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की परीक्षा ली
  • दिल्ली टेस्ट के पहले दिन झटके 4 विकेट
  • पहली दिन के खेल के बाद पिच पर दिया बयान

IND vs AUS 2nd Test: भारत में हमेशा स्पिनरों के दबदबा बनाने की उम्मीद होती है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन यहां सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे जिनका मानना है कि घरेलू परिस्थितियां तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद करती हैं। तेज गेंदबाज शमी ने पहले दिन चार विकेट झटके जिससे आस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 263 रन पर सिमट गयी। स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने तीन तीन विकेट झटके।

Mohammed Shami against Australia in Delhi Test

मोहम्मद शमी (AP)

पारी की शुरूआत में शमी ने गुडलेंथ क्षेत्र को निशाना बनाया जिससे उन्हें डेविड वॉर्नर को आउट करने में मदद मिली। पारी के अंत में शमी ने गेंद को रिवर्स कराया और पुछल्ले बल्लेबाज नाथन लियोन और पदार्पण कर रहे मैथ्यू कुहनेमैन के विकेट झटके। शमी ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘आपको भारत में विकेट में ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा। अगर आपको नयी गेंद से मदद मिल सकती है तो आप पुरानी गेंद से रिवर्स भी कर सकते हो। तेज गेंदबाज के तौर पर भारतीय परिस्थितियों में मुख्य चीज होती है कि आप किस क्षेत्र में गेंदबाजी करते हो और आपको पूरे समय अपनी रफ्तार बरकरार रखनी होती है। ’’

End of Feed