सुधर जाओ यार! मोहम्मद शमी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की कर दी बोलती बंद, देखें वीडियो

Mohammed Shami on pakistan propaganda: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी परफॉर्मेंस को देखकर पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स ने आईसीसी पर गेंद बदलने का आरोप लगाया था। इस पर भारतीय स्टार ने तगड़ा जवाब दिया है और सभी की बोलती बंद कर दी है।

Mohammed Shami on pakistan propaganda: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ये टूर्नामेंट देश के लिए खास रहा और कई खिलाड़ियों ने अपना टॉप क्लास प्रदर्शन किया। इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में शुमार है।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज ने 24 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में वापसी की। विश्व कप के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा उनकी संख्या सबसे अधिक थी। शमी ने शुरुआत के मैच मिस कर दिए थे हालांकि बाद में हार्दिक पंड्या की चोट के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने ऐसे विकेट लिए जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

End of Feed