क्रिकेट

IPL 2024, KKR: लखनऊ का साथ छोड़कर दोबारा केकेआर से जुड़े गौतम गंभीर, किंग खान ने किया जोरदार स्वागत

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 22, 2023, 11:56 AM IST

IPL 2024, Gautam Gambhir returns to KKR: आईपीएल में बदलाव देखने को मिलते रहते हैं और ताजा बदलाव की खबर कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से आ रही है जहां टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर एक बार फिर टीम से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर का पद छोड़ते हुए अब केकेआर का मेंटर बनने का ऐलान किया है। टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने भी उनका स्वागत किया है।

Image

शाहरुख खान ने केकेआर में गौतम गंभीर का स्वागत किया (KKR)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 को लेकर ताजा खबर
  • कोलकाता नाइट राइडर्स लौटेंगे गौतम गंभीर
  • मेंटर के रूप में जुड़ेंगे, शाहरुख खान ने भी किया स्वागत

Gautam Gambhir back in KKR, IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज गौतम गंंभीर अब आईपीएल में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, या कह सकते हैं कि पुराने किस्से को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का हाथ छोड़कर एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हाथ थाम लिया है। वो आईपीएल 2024 में यहां मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। शाहरुख खान ने भी उनका जोरदार स्वागत किया है।

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने आज इसकी घोषणा की। गौतम गंभीर केकेआर में मेंटर के रूप में वापसी करेंगे और मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर काम करेंगे। 2011-17 तक गंभीर का केकेआर के साथ पिछला जुड़ाव ऐतिहासिक जैसा ही था। इस अवधि के दौरान, टीम ने दो बार खिताब जीता, पांच बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और 2014 में टी20 चैंपियंस लीग के फाइनल में भी पहुंची।

.

अपनी वापसी पर बोलते हुए गंभीर ने कहा- "मैं भावुक व्यक्ति नहीं हूं और बहुत सी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं। लेकिन ये अलग है। ये वहीं पर वापस आ गया है जहां से यह सब शुरू हुआ था। आज, जैसा कि मैं सोचता हूं, मेरे गले में उलझन और दिल में आग है। एक बार फिर उस बैंगनी और सुनहरे रंग की जर्सी पहनने के बारे में। मैं न केवल केकेआर में वापस आ रहा हूं बल्कि सिटी ऑफ जॉय में वापस आ रहा हूं। मैं वापस आ गया हूँ। मैं सफलता का भूखा हूँ। मैं नंबर 23 हूं। अमी केकेआर।”

गंभीर का केकेआर में वापस स्वागत करते हुए, टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने कहा- "गौतम हमेशा परिवार का हिस्सा रहे हैं और ये हमारा कैप्टन एक "मेंटर" के रूप में एक अलग अवतार में घर वापस आ रहा है। उनकी बहुत याद आती थी और अब हम सभी को। चंदू सर और गौतम से आशा है कि वे कभी न हार मानने वाली भावना और खेल भावना को विकसित करेंगे, जिसके लिए वे अटल हैं, टीम केकेआर के साथ जादू पैदा करने में।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article