Mohammed Shami on pakistan propaganda: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन ये टूर्नामेंट देश के लिए खास रहा और कई खिलाड़ियों ने अपना टॉप क्लास प्रदर्शन किया। इसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में शुमार है।
तेज गेंदबाज ने 24 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में वापसी की। विश्व कप के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा उनकी संख्या सबसे अधिक थी। शमी ने शुरुआत के मैच मिस कर दिए थे हालांकि बाद में हार्दिक पंड्या की चोट के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने ऐसे विकेट लिए जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।
शमी का प्रदर्शन देख पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने उठाए थे सवाल
मोहम्मद शमी जब न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका जैसे टीमों को अपनी गेंदों से नचा रहे थे तब पाकिस्तान में बैठे पूर्व क्रिकेटर हसन रजा इसे एक साजिश की तरह मान रहे थे। उन्होंने शमी की बॉलिंग देखकर आईसीसी पर भारत को अगल गेंदे देने तक का आरोप लगा दिया। अब भारतीय स्टार ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मोहम्मद शमी ने दिया तगड़ा जवाब
मोहम्मद शमी ने एक इवेंट में कहा कि 'मैं किसी से ईर्ष्या नहीं करता। यदि आप दूसरों की सफलता का आनंद लेना शुरू कर देते हैं तो आप एक बेहतर खिलाड़ी बन सकते हैं। मैं (विश्व कप की) शुरुआत में नहीं खेल रहा था। लेकिन जैसे ही मुझे मौका मिला तो मैंने एक में 4, एक में 5 और फिर दोबारा चार विकेट झटके। कुछ पाकिस्तान के खिलाड़ियों को ये बात हजम नहीं हो रही तो मैं क्या करू। क्योंकि उनके दिमाग में ये है कि हम बेस्ट हैं। भाई बेस्ट वो होता है जो टाइम पर परफॉर्म करें,आप हमसे विवाद बनवाए जा रहे हो, कि तुम्हें गेंद कुछ और रंग मिल रही है..किसी और कंपनी की मिल रही है...सुधर जाओ यार।'
