रायपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट के मात देकर तीन मैच की सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। गेंदबाजी के लिए मुफीद विकेट पर भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए कीवी टीम को 34.3 ओवर में 108 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद जीत के लिए मिले 109 रन के लक्ष्य को 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेट
IND vs NZ 2nd ODI: मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद मोहम्मद शमी ने खोला अपनी स्विंग गेंदबाजी का राज
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 21, 2023, 09:28 PM IST
