'अगर मैं यह कह दूं तो क्या होगा?' फिटनेस के सवाल से तंग आ गए हैं शमी, सेलेक्टर्स को दिया इशारों में जवाब

मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ बंगाल के लिए चार विकेट लिए और फिटनेस की आलोचना करने वालों को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वह बॉलिंग, क्रिकेट खेलने और अपने खेल का आनंद लेने पर ध्यान दे रहे हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मोहम्मद शमी अपनी फिटनेस और भारत में वापसी को लेकर उठ रहे सवालों से तंग आ चुके हैं। बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के पहले दिन अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। कल्याणी में दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने चार विकेट लिए और फिर अपनी तैयारी पर सवाल उठाने वालों को एक कड़ा संदेश दिया।

Shami ranji trophy

शमी ने दिया आलोचकों को करारा जवाब।

जब शमी से पूछा गया कि वह अपने आलोचकों से क्या कहना चाहते हैं, तो उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा, आप लोग देख और लिख सकते हैं। यह आपका काम है, है ना?" आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं। इसे लिखिए। आप मुझे देख रहे हैं। अगर मैं यह कह दूं तो क्या होगा? मैं मैदान पर हूं। मैं खेल रहा हूं। मैं जहां भी खेल सकता हूं, खेल रहा हूं। मेरा काम सिर्फ गेंदबाजी करते रहना है।

End of Feed