टी20 वर्ल्ड कप के दौरान डोपिंग में फंसे पाकिस्तान के खिलाड़ी पर लगा 3 महीने बैन

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोप टेस्ट में दोषी पाए गए हैं। उन पर 3 महीने का बैन लगाया गया था जो बीते एक मई से प्रभावी था। अब

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 3 महीने का बैन लगा दिया है। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में दोषी पाया गया है। इस तरह आईसीसी की एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के बाद उन पर तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, यह प्रतिबंध प्रभावी रूप से अब पूरा हो चुका है। आईसीसी ने कहा कि 7 फरवरी को कोलंबो में खेले गए नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के 2026 टी20 विश्व कप मैच के बाद नवाज का कार्बोक्सी-टीएचसी के लिए टेस्ट लिया गया था जो पॉजिटिव पाया गया।

mohammad nawaz

मोहम्मद नवाज (साभार-X)

32 वर्षीय नवाज ने उल्लंघन स्वीकार कर लिया था और उनका कहना था कि उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान ऐसा कुछ नहीं किया था। इसके अलावा इसका उपयोग खेल प्रदर्शन को बढ़ाने से कोई संबंध नहीं था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम सुपर-8 तक ही पहुंच पाई थी। लीग स्टेज में उसने 4 मैच खेले थे और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सुपर-8 में खेले गए 3 मुकाबलों में से टीम केवल एक मैच ही जीत पाई थी। एक में उसे हार मिली थी जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। नवाज ने इस दौरान 7 मैच की 6 पारी में 7 विकेट चटकाए थे, लेकिन नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद लिए गए सारे विकेट उनके खाते से हटा दिए जाएंगे।

End of Feed