तीसरे टी20 मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने बताया क्या है वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के बारे में बात की है। दुनिया भर के गेंदबाजों को परेशान कर चुके सूर्यवंशी को लेकर कैफ ने बताया है कि उनको इस पर काम करना होगा।

बीते शनिवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया तब सबके मन में एक ही सवाल था कि जिस तरह से उन्होंने आईपीएल और जूनियर क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से डॉमिनेट किया है, वो इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जारी रख पाएंगे या नहीं।

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

वैभव ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़कर यह बता दिया कि मंच कोई भी हो, उनके खेलने का अंदाज बदलने वाला नहीं है। भले ही वह 10 गेंद में 14 रन की छोटी सी पारी खेलकर आउट हो गए, लेकिन इस पारी में उन्होंने दो छक्के जड़कर अपने इरादे बता दिए हैं कि वह आने वाले मैच में भी इसी स्टाइल और दमखम से बैटिंग करेंगे।

End of Feed