मोईन अली ने बताई वनडे क्रिकेट के पतन की मुख्य वजह, भविष्य को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Moeen Ali on ODI Future: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ स्पिनर रह चुके मोईन अली ने वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। मोईन अली के मुताबिक ये फॉर्मेंट अपने पतन की ओर है और भविष्य में ये केवल वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी तक ही सीमित रह जाएगा।

Moeen Ali on ODI Future: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने वनडे क्रिकेट के नियमों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बल्लेबाजों के पक्ष में बनाए गए नियमों के कारण 50 ओवर का प्रारूप खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि टी20 लीग में 'फ्रीलांस' खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को नुकसान हो रहा है।

Moeen Ali

मोईन अली (फोटो- ECB X)

मोईन अली ने इंग्लैंड के लिए 138 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,355 रन बनाए और 111 विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाए और 200 से अधिक विकेट लिए। पिछले साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, वह अब आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे।

End of Feed