क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Final: विराट कोहली के निशाने पर होंगे क्रिस गेल और कुमार संगकारा के दो बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाने के साथ-साथ कुमार संगकारा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

Image

विराट कोहली

Photo : AP

दुबई: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच रविवार 09 मार्च, 2025 को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली की नजर दो बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी। एक रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा है और दूसरी यूनिवर्स बॉस के नाम से विख्यात विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का।

चैंपियंस ट्रॉफी के सबसे सफल बल्लेबाज

विराट कोहली ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 17 मैच की 16 पारियों में 7 पारियों में बार नाबाद रहते हुए 746 रन बना लिए हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। विराट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 17 मैच की 17 पारियों में 791 रन बनाए थे। विराट को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 45 रन और बनाने हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 रन बनाते ही विराट चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगे।

वनडे इतिहास के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी हाल ही में बने हैं। विराट अगर रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर 55 रन की पारी खेलने में सफल हुए तो वो वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट फिलहाल 14, 180 रन के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर 18,426 रन के साथ पहले और कुमार संगकारा 14,234 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article