मिताली राज ने हरमनप्रीत पर उठाए सवाल, जानिए किसे बताया कप्तानी का सही दावेदार

Mithali Raj: मिताली राज का मानना है कि हरमनप्रीत कौर के बाद वनडे और टेस्ट की कमान स्मृति मंधाना को मिलनी चाहिए, जबकि टी20 फॉर्मेट में शेफाली वर्मा को मौका दिया जाना चाहिए।

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का मानना है कि महिला क्रिकेट में अब कप्तानी में बदलाव का समय आ गया है। उनके मुताबिक हरमनप्रीत कौर के बाद वनडे और टेस्ट की कमान स्मृति मंधाना को मिलनी चाहिए, जबकि टी20 फॉर्मेट में शेफाली वर्मा को मौका दिया जाना चाहिए। पीटीआई से बातचीत में मिताली ने साफ कहा कि सिर्फ एक खराब टी20 विश्व कप के आधार पर कप्तान बदलना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, “हम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे, लेकिन सिर्फ इसी आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। देखना होगा कि खिलाड़ी बाकी मानदंडों पर कैसा है।”

Mithali

मिताली राज (फोटो साभार- PTI)

मिताली ने हरमनप्रीत की फिटनेस पर उठाए सवाल

मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले दो-तीन साल में कई बार हरमन को मैदान पर फिजियो की जरूरत पड़ी है और कुछ मैचों में वह उपलब्ध भी नहीं रही हैं। मिताली के अनुसार, “आप चाहेंगे कि आपका कप्तान फिट और हमेशा उपलब्ध हो। उम्र तो सबकी बढ़ती है, लेकिन कप्तान सबसे फिट होना चाहिए।” फॉर्म को लेकर भी मिताली ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले तीन विश्व कप में हरमन 15-20 रन बनाकर आउट होती रही हैं और अर्धशतक के लिए तीन-चार मैच का इंतजार करना पड़ता है। साथ ही फैसला लेने वालों को यह भी देखना होगा कि अगले वनडे या टी20 विश्व कप तक वह खेल पाएंगी या नहीं।

End of Feed