Most Wicket in Test Cricket: मिचेल स्टार्क ने तोड़ा कपिल देव का टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कपिल देव का टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

डार्विन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्कबांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन टेस्ट क्रिकेट इतिहास के बांए हाथ के सफल गेंदबाज बने थे। इसके एक दिन बाद उन्होंने कपिल देव का विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को पहले टेस्ट के दूसरे दिन स्टार्क ने लिट्टन दास को स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। लिट्टन स्टार्क के टेस्ट करियर की 435वां शिकार बने। कपिल देव ने 434 विकेट टेस्ट करियर में अपने नाम किए थे। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 11वें सफल गेंदबाज बन गए हैं। टॉप-10 में एंट्री और डेल स्टेन की बराबरी करने से 4 विकेट दूर हैं।

Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क

ऐसा रहा है स्टार्क का टेस्ट करियर

स्टार्क ने ये उपलब्धि अपने करियर के 106वें टेस्ट की 203वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए हासिल की है। स्टार्क ने 435 टेस्ट विकेट 26.54 के औसत से अपने नाम किए हैं। 58 रन देकर 7 विकेट उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। स्टार्क ने पारी में 18 बार पांच या उससे ज्यादा और तीन बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट की 227 पारी में 29.64 के औसत से 434 विकेट अपने नाम किए थे। कपिल देव को स्टार्क ने 25 टेस्ट और 24 पारी के अंतर से पीछे छोड़ा है।

End of Feed