क्रिकेट

IND vs AUS 1st T20: क्या अभिषेक शर्मा के लिए तैयार हैं? ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने दिया ये जवाब

Mitchell Marsh Speaks About Abhishek Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 29 अक्टूबर (बुधवार) को कैनबरा में खेला जाना है। इस रोमांचक टी20 सीरीज से पहले जब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श मीडिया से मुखातिब होने आए तो उनसे ये भी सवाल हुआ कि क्या वो अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के लिए कमर कस चुके हैं, तो इस पर मार्श ने क्या कहा, यहां जानिए।

Image

अभिषेक शर्मा पर मिचेल मार्श का बयान

Photo : AP

Mitchell Marsh On Abhishek Sharma Ahead Of IND vs AUS 1st T20: कैनबरा में बुधवार को होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के पहले मैच से पूर्व दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए टीम के बढ़े हुए हौसले को जाहिर किया, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनसे भी तमाम सवाल किए गए। इन्हीं में एक सवाल युवा भारतीय ओपनर व दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) से जुड़ा था।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने अभिषेक शर्मा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उल्लेखनीय सफलता और तेजी से बढ़ते ग्राफ के लिए उनकी प्रशंसा की है। उन्होंने स्वीकार किया कि अभिषेक उनके लिए एक बड़ी चुनौती होंगे, और वे उनके द्वारा परखे जाने के लिए उत्सुक हैं।

मार्श ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अभिषेक एक अविश्वसनीय प्रतिभा है, वह उनके लिए टोन सेट करते हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार रहे हैं। वो निश्चित रूप से हमारे लिए एक चुनौती होंगे, लेकिन यही तो आप चाहते हैं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखना। हम इसके लिए उत्सुक हैं।"

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 23 पारियों में 849 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वो रिकॉर्ड 926 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर.1 टी20 बल्लेबाज भी हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article