पहले आईपीएल शतक से चूके मिचेल मार्श, ऑरेंज कैप लिस्ट में पूरन से टक्कर

कोलकाता के खिलाफ मैच में लखनऊ के मिचेल मार्श का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। मार्श के पास अपनी पहली आईपीएस सेंचुरी बनाने का मौका था, लेकिन वह 81 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हो गए। उनके इस पारी के दम पर लखनऊ ने कोलकाता के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा।

लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर मिचेल मार्श का शानदार प्रदर्शन जारी है। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में मिचेल मार्श अपनी पहली आईपीएल सेंचुरी से महज 19 रन से चूक गए। वह 48 गेंद में 81 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें आंद्रे रसेल ने रिंकू सिंह के हाथों कैच करवाया। मार्श ने अपनी पारी में 6 चौके औप 5 छक्के लगाए। मार्करम के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे मार्श ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। मार्श ने निकोलस पूरन के साथ भी अर्धशतकीस साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की।

Mictchell Marsh

मिचेल मार्श (साभार-IPL)

5 पारी में चौथा अर्धशतक

मार्श इस सीजन गजब फॉर्म में हैं। यह उनकी 5 पारी में चौथा अर्धशतक है। 2010 में डेब्यू करने वाले मार्श ने 2024 तक केवल 3 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था, लेकिन इस बार वह अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं। मार्श लखनऊ के टॉप स्कोरर के साथ-साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी टॉप पर आ गए थे। मार्श के नाम अब 5 पारी में 265 रन हैं जो उन्होंने 53 की औसत और 180 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बनाई है। उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रन है, जो उन्होंने इसी मैच में बनाए हैं। लेकिन कुछ देर बाद दोबारा निकोलस पूरन ने उनसे ऑरेंज कैंप छीन लिया।

End of Feed