IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले बेन को मिली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान से खास सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 3, 2024, 08:49 PM IST

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मैनेजर से सीख लेने की सलाह दी है। इंग्लैंड टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और उसकी कोशिश इसे 4-1 करने की होगी, वहीं इंग्लैंड की टीम अपने सम्मान के लिए उतरेगी। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टीम के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स को एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स को मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मैनेजर पेप गार्डियोला का दृष्टिकोण अपनाना चाहिये जिसके अंतर्गत किसी भी खिलाड़ी को अपने स्थान को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

india vs england test series

बेन स्टोक्स (साभार -X)

गार्डियोला पिछले 15 साल में खेल के सर्वश्रेष्ठ मैनेजर बने हुए हैं।

End of Feed