टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब माइकल वॉन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कह दी बड़ी बात

Michael Vaughan Praises Jasprit Bumrah As Greatest: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन आमतौर पर भारत की आलोचना करते रहते हैं लेकिन भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद उनके सुर बदले हुए से लगने लगे हैं। वॉन ने कुछ दिन पहले भारत और आईसीसी की सांठगांठ पर एक पॉडकास्ट में आरोप लगाए थे, लेकिन अब वो भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस बार उन्होंने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • भारत की जीत के बाद बदले माइकल वॉन के सुर
  • जसप्रीत बुमराह को बताया सबसे महान वाइट बॉल गेंदबाज

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार खिताब उठाने का गौरव हासिल किया। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बारबडोस के केनसिंगटन ओवल मैदान पर शिकस्त दी और भारत का आईसीसी ट्रॉफी उठाने का लंबा सूखा समाप्त हो गया। टीम इंडिया की इस जीत के बाद कई नियमित आलोचक भी अब फैन बनते नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम आता है माइकल वॉन का जिन्होंने टीम इंडिया की तारीफ के साथ-साथ अब जसप्रीत बुमराह के लिए बड़ी बात कह दी है।

T20 World Cup, Michael Vaughan On Jasprit Bumrah

माइकल वॉन ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ (Instagram)

'क्रिकबज' के एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर भी बात की और उन्हें अब तक का सबसे महान वाइट बॉल गेंदबाज करार दिया। वॉन ने बुमराह के फाइनल में प्रदर्शन को लेकर कहा, "रीजा हेंडरीक्स को पहली बॉल बेमिसाल थी। शुरुआत में उन्होंने गेंद को अंदर का एंगल दिया, लगा कि गेंद लेग स्टंप पर लगेगी लेकिन फिर गेंद स्विंग की और ऑफ स्टंप ले उड़ी। मारको येनसेन के खिलाफ भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। वो बल्लेबाजों पर नजर रखता है कि कब और किन गेंदों पर वो शॉट खेल रहे हैं। कई बार बल्लेबाज को बाहर की तरफ गेंद करके रूम देता है और फिर उसके बाद एक शानदार स्लोअर गेंद भी होती है जो अद्भुत है। मैं इमानदारी से मानता हूं कि वो सफेद गेंद से खेलने वाला अब तक का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज है।"

End of Feed