क्रिकेट

IPL 2025: दिनेश कार्तिक फिर आरसीबी से जुड़े, अब इस भूमिका में आएंगे नजर

IPL 2025, RCB Batting Coach Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह चुके दिनेश कार्तिक एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। कार्तिक इस बार बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग नहीं, बल्कि आरसीबी के बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि की दी है।

Image

दिनेश कार्तिक। (फोटो- Dinesh Karthik Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक आईपीएल में नई भूमिका में नजर आएंगे।
  • डीके ने पिछले साल आईपीएल से लिया था संन्यास।
  • दिनेश कार्तिक का पिछले सीजन में जमकर बल्ला चला था।

IPL 2025, RCB Batting Coach Dinesh Karthik: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक एक बार नई भूमिका में नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया था। लेकिन वे एक बार फिर आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं। इस बार वे बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग करते हुए नजर नहीं आएंगे, बल्कि उनकी कोचिंग में खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने दिनेश कार्तिक को आईपीएल के नए सीजन के लिए मेंटोर और बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

टीम के 12वें सदस्य होंगे डीके

आरसीबी ने डीके के नए रोल को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। उन्होंने डीके के फोटो के लिखा कि आप आदमी को क्रिकेट से बाहर कर सकते हैं, लेकिन क्रिकेट को आदमी से नहीं। उस पर पूरा प्यार बरसाओ, 12वीं मैन आर्मी।

आईपीएल में ऐसा रहा डीके का प्रदर्शन

आईपीएल से संन्यास ले चुके दिनेश कार्तिक का आईपीएल में बल्ला जमकर चला है। उन्होंने 257 मैचों में 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4842 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 22 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने 466 चौके और 161 छक्के जड़े हैं। वहीं, डीके ने विकेट के पीछे से 145 कैच और 37 स्टंप किए हैं।

डीके का पिछला सीजन रहा था शानदार

दिनेश कार्तिक का पिछला सीजन यानी आईपीएल 2024 सीजन काफी शानदार रहा है। इस सीजन में उन्होंने 187.36 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। डीके ने 15 मैचों में कुल 326 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। वहीं, दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर की बात करें तो उनका शानदार सीजन 2013 रहा था। डीके ने 2013 में 19 मैचों में 124.08 की स्ट्राकइ रेट और 28.33 की औसत से कुल 510 रन बनाए थे। यह उनका आईपीएल करियर का सबसे बेस्ट सीजन रहा था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article