यकीन नहीं होता कुलदीप नहीं हैं पहली पसंद, बोले-पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कुलदीप यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी। पिछले दो मुकाबले में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह ऑलराउंडर नमन धीर ने अनुभवी अक्षर पटेल के साथ दूसरे स्पिन विकल्प के रूप में गेंदबाजी की, क्योंकि भारत ने अपनी गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों को प्राथमिकता दी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर रखने के लिए भारतीय टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। क्लार्क ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह भारतीय टीम के लिए "पहली पसंद के स्पिनर" नहीं हैं।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव (साभार-X)

शे होप और उनकी टीम ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों पर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए 247/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए यह एक बड़ा लक्ष्य साबित हुआ और टीम 14 रन से चूक गई।

End of Feed