'कुछ अलग की कोशिश करेंगे',भारत से सीरीज गंवाने की दहलीज पर न्यूजीलैंड, ब्रेसवेल ने बताया अब तीसरे टी20 में क्या होगी रणनीति

Michael Bracewell On IND vs NZ 3rd T20I: टीम इंडिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को चौंकाते हुए 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में रोमांचक जीत दर्ज करके 2-0 की बढ़त बना ली है। अब मंगलवार को तीसरे टी20 में भारत सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि कीवी टीम सीरीज को जिंदा रखना चाहेगी। इसी को लेकर टीम में अहम खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल ने कुछ अहम चीजे बताईं।

IND vs NZ 3rd T20I: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि वेलिंगटन में होने वाले तीसरे T20I मैच से पहले, उनकी टीम एक "बेहतर और संपूर्ण प्रदर्शन" करना चाहती है और अहम मौकों पर सटीक खेल दिखाना चाहती है। सीरीज में 0-2 से पीछे चल रही न्यूजीलैंड की टीम, भारत के खिलाफ तीसरे T20I में सीरीज में बने रहने के लिए संघर्ष करेगी। अब तक यह सीरीज काफी रोमांचक रही है। दोनों मैचों में भारत ने हार के कगार से वापसी करते हुए जीत हासिल की, और जब एक बार भारत ने लय पकड़ ली, तो न्यूजीलैंड की टीम उन्हें रोक नहीं पाई।

IND vs NZ 3rd T20I, Michael Bracewell says new zealand will like to try some new things

माइकल ब्रेसवेल ने भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच से पहले क्या क्हा (BCCI)

पहले T20I में, न्यूजीलैंड ने भारत को 14.3 ओवर में 167/5 की मुश्किल स्थिति में धकेल दिया था, लेकिन डेथ ओवरों में वे मैच पर अपनी पकड़ खो बैठे। नमन धीर ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 28 गेंदों पर 42 रनों की संयमित पारी खेली, जिसने नमन के आक्रामक खेल का बखूबी साथ दिया।

End of Feed