हैदराबाद: भारत के खिलाफ हैदराबाद में बुधवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम द्वारा जीत के लिए दिए 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 131 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे। प्रशंसकों को लगने लगा था कि भारतीय टीम इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी, लेकिन भारत की जीत के राह में माइकल ब्रेसवेल रोड़ा बन गए। उन्होंने 57 गेंद में करियर का दूसरा शतक जड़ दिया और न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाओं को दोबारा जिंदा कर दिया। ये भारत के खिलाफ किसी खिलाड़ी द्वारा जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक है। ऐसी शानदार पारी खेलने वाले ब्रेसवेल दुर्भाग्यशाली रहे और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
हैदराबाद में शतक जड़ने के बाद माइकल ब्रेसवेल(AP)
