MI vs SRH Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही हैं लेकिन अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एक दूसरे का सामना करने पहुंची हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ सातवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच में दो जीत और पांच हार के साथ अंतिम पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कैसी रही है मुंबई हैदराबाद के बीच भिड़ंत
बई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 में होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।
एमआई बनाम एसआरएच टॉस का समय (MI vs SRH Toss Time)
एमआई बनाम एसआरएच के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
एमआई बनाम एसआरएच टॉस की जगह (MI vs SRH Toss Venue)
एमआई बनाम एसआरएच के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
एमआई बनाम एसआरएच आज का टॉस किसने जीता (MI vs SRH Toss Win Today)
एमआई बनाम एसआरएच के बीच मुकाबले में मुंबई ने जीत टॉस किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मासनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा
