LIVE

MI vs SRH Match Highligts: मुंबई इंडियंस ने दी हैदराबाद को मात, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

नवीन चौहानUpdated Apr 17, 2025, 23:21 IST

MI vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। ऐसा रहा मुंबई-हैदराबाद के बीच भिड़ंत का हाल।

MI vs SRH Match Highligts: मुंबई इंडियंस ने दी हैदराबाद को मात, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत
MI vs SRH Match Highligts: मुंबई इंडियंस ने दी हैदराबाद को मात, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

MI vs SRH IPL Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को वानखेड़ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोक दिया। हैदराबाद का कोई खिलाड़ी पचास रन के आंकड़े को पार नहीं कर सका। अभिषेक शर्मा टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 40 रन का और हेनरिक क्लासेन 37 रन की पारी खेली। इसके बाद जीत का लिए मिले 163 रन के लक्ष्य को मुंबई इंडियन्स ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। धीमी पिच पर मुंबई के बल्लेबाजों को भी रनों के लिए संघर्ष करना पड़ा। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा रियान रिकल्टन ने 31 रन की पारी खेली। 26-26 रन रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बनाए। अंत में तिलक वर्मा ने 21(17) रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

हैदराबाद ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद का आतिशी अंदाज वानखेड़े स्टेडियम में नज़र नहीं आया। अभिषेक और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 59 रन जोड़े। अभिषेक 40(28) रन बनाकर पांड्या का शिकार बने। इसके बाद मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे। हैदराबाद का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। क्लासेन ने 37(28) रन की पारी खेली। हेड 28(29) रन बना सके। आखिरी के दो ओवर में 26 रन अनिकेत और पैट कमिंस ने जोड़े और हैदराबाद को 150 रन के पार पहुंचा दिया। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने चटकाए।

मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस और चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही हैं लेकिन अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एक दूसरे का सामना करने पहुंची हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के बाद नौवें पायदान पर चल रही है। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की पुरजोर कोशिश करेंगी क्योंकि दोनों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

ऐसी रही है मुंबई हैदराबाद के बीच भिड़ंत
मुंबई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 में होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11(Mumbai Indians And Sunrisers Hyderabad Playing XI)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा

APR 17, 2025 22:54 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: जैक्स बने कमिंस का शिकार, मुंबई ने गंवाया चौथा विकेट

मुंबई इंडियन्स ने चौथा विकेट 15वें ओवर की चौथी गेंद पर गंवाया। विल जैक्स कमिंस की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 36 (26) रन बनाए।
APR 17, 2025 22:51 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: मुंबई ने 14 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 127 रन

मुंबई ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 127 रन। तिलक 4 और जैक्स 36(25) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 22:22 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: रिकल्टन बने हर्षल का शिकार

रियान रिकल्टन को आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षल पटेल ने ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा दिया। रिकल्टन 31 (23) रन बना लिए हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके जड़े। 8 ओवर में मुंबई ने 2 विकेट पर 70 रन बना लिए हैं। विल जैक्स 9(9) और सूर्या 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 22:19 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: मुंबई ने 7 ओवर में बनाए 1 विकेट पर 59 रन

मुंबई इंडियन्स ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। जैक्स 8 (8) और रिकल्टन 22 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 22:05 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: मुंबई ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 55 रन

जीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। रियान रिकल्टन 21 (14) और विल जैक्स 7 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 22:01 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विल जैक्स

विल जैक्स रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैं।
APR 17, 2025 21:53 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: रोहित बमे कमिंस का शिकार

रोहित शर्मा की आतिशी पारी का अंत पैट कमिंस ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने 26 (16) रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 100 छक्के और आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए।
APR 17, 2025 21:38 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: पहले ओवर में मुंबई ने बनाए 4 रन

मुंबई इंडियन्स ने 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 रन बगैर क्सी नुकसान के बना लिए हैं। रोहित शर्मा 0 (3) और रिकल्टन 3(4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 21:20 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए हैदराबादी

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके और 5 विकेट खोकर 162 रन बना सके।
APR 17, 2025 21:19 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: हैदराबाद ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी ओवर में अनिकेत वर्मा और पैट कमिंस की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाने में सफल रही। अनिकेत 18 (8) और 8 (4) रन बनाकर नाबाद रहे।
APR 17, 2025 21:12 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: क्वासेन बने बुमराह का शिकार

जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्वासेन को बोल्ड कर दिया। क्लासेन 37 (28) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 136 के स्कोर पर क्वासेन पवेलियन लौटे।
APR 17, 2025 21:02 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका, रेड्डी पवेलियन

हैदराबाद को नीतीश रेड्डी के रूप में चौथा झटका लगा। नीतीश बोल्ट की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 19 (21) रन बनाए। 113 के स्कोर पर हैदराबाद ने चौथा विकेट गंवाया।
APR 17, 2025 21:00 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: 16 ओवर में हैदराबाद ने बनाए 112 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। क्लासेन 14 और रेड्डी 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 20:36 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: रेड्डी-क्लासेन ने संभाला मोर्चा

ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाल लिया है। 12 ओवर में हैदराबाद ने 3 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं।
APR 17, 2025 20:20 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: ईशान बने विल जैक्स का शिकार

ईशान किशन विल जैक्स की गेंद पर गच्चा खाकर स्टंपिंग हो गए। रियान रिकल्टन ने गिल्लियां बिखेरने में कोई गलती नहीं की। ईशान ने 2 (3) रन बनाए।
APR 17, 2025 20:16 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: हेड-ईशान ने संभाला मोर्चा

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। 8 ओवर में हैदराबाद ने 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 20 (19) और ईशान किशन 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 20:13 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: हार्दिक ने किया अभिषेक का शिकार

हार्दिक पांड्या ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दिया। अभिषेक 40 (28) रन बनाकर कैच दे बैठे। हार्दिक ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया। 59 के स्कोर पर हैदराबाद को पहला झटका लगा।
APR 17, 2025 20:01 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: पॉवरप्ले में हैदराबाद ने बनाए बगैर नुकसान के 46 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियन्ल के खिलाफ पॉवरप्ले में बगैर नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 35 और हेड 8(12) रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 19:47 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए 3 ओवर में 22/0 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 14 और ट्रेविस हेड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 17, 2025 19:07 IST

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad live score: सनराइजर्स हैदराबाद की ऐसी है प्लेइंग-11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा।