MI vs RR Highlights: जानिए किस दिन होगा राजस्थान का एलिमिनेटर मुकाबला, कौन सी टीम होगी सामने
मुंबई की तरफ से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। विल जैक्स, अल्लाह गजानफर और कॉर्बिन बॉश को 1-1 विकेट मिला। RR को पहले बैटिंग मिली। जायसवाल ने छक्के से शुरुआत की पर 27 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बना सके। कप्तान रियान पराग ने आते ही छक्का मारा लेकिन 14 रन पर कैच आउट हो गए। पावरप्ले में टीम का स्कोर 54 रन पर 3 विकेट था।इसके बाद जुरेल और शनाका ने मिलकर 45 रन जोड़े जो टीम की सबसे बड़ी पार्टनरशिप रही। शनाका 29 रन बनाकर रन आउट हो गए। जुरेल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 38 रन पर बोल्ड हो गए। डोनोवन फरेरा 18 रन बनाकर चाहर का शिकार बने। आखिर में आर्चर ने 3 छक्के मारकर 32 रन बनाए। जडेजा और बर्गर ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 73 रन जोड़े।
राजस्थान ने शान से ली प्लेऑफ में एंट्री
राजस्थान से जीत के लिए 206 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस की टीम पूरा नहीं कर पाई और 30 रनों से हार गई। इस जीत के साथ राजस्थान प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन चुकी है। राजस्थान रॉयल्स का अब एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला होगा। रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को नौ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने 16 अंक लेकर तालिका में चौथा स्थान पक्का किया। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 60, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया। रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। बृजेश शर्मा को दो सफलता मिलीं। यश राज पुंजा और नांद्रे बर्गर ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद से होगी भिड़ंत
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई है। आखिरी सीट RR को मिली और इसकी वजह से PBKS और KKR बाहर हो गए। अब रॉयल्स का एलिमिनेटर मैच चंडीगढ़ में सनराइजर्स से होगा। RR ने पहले खेलकर 205 रन बनाए थे। इस पिच पर ये बहुत अच्छा स्कोर था। फिर बॉलिंग में RR ने शुरुआत से ही दबाव बना दिया। रोहित, नमन, रिकेलटन और तिलक जल्दी आउट हो गए। इसके बाद लगा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने एक छोर पर खड़े होकर कुछ देर तक लड़ाई लड़ी। उनके अलावा विल जैक्स और हार्दिक पांड्या ने भी तेज बैटिंग की और 13 ओवरों तक लग रहा था कि मैच फंस जाएगा। हालांकि, यहीं से राजस्थान ने गेम पलट दिया। जोफ्रा ने अपने आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। उसके बाद बर्गर ने सूर्या को चलता कर दिया। यहीं से मुंबई की उम्मीद टूट गई। आखिर में राजस्थान आराम से 30 रनों से जीत गई। MI का सीजन खराब रहा और टीम 9वें नंबर पर रही।
जोफ्रा आर्चर रहे जीत के हीरो
राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। जब टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए तो आर्चर ने 15 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 32 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने मुंबई को शुरू में ही बैकफुट पर धकेल दिया। आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके, जिसमें रोहित शर्मा का विकेट भी शामिल था। इस जीत से राजस्थान के 14 मैच में 16 अंक हो गए हैं और टीम चौथे नंबर पर रहकर प्लेऑफ में पहुंच गई है। इस हार के साथ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गए। मुंबई इंडियंस का बेहद खराब सीजन 9वें स्थान पर खत्म हुआ।
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार और रॉबिन मिंज।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।
MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का प्लेऑफ में किस टीम से होगा मुकाबला
मुंबई इंडियंस को 30 रनों से मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है। राजस्थान का अगला मुकाबला प्लेऑफ में होगा। यह मुकाबला एलिमिनेटर होगा, जो 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: हार के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या
राजस्थान रॉयल्स से 30 रनों की हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मुझे लगता है हमने 10-15 रन ज्यादा दे दिए। मौसम भी काफी गर्म था, लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। ये स्कोर चेज हो सकता था, बस हमने पावरप्ले में बहुत विकेट गंवा दिए और फिर पूरा मैच पीछे-पीछे भागते रहे। जब मैं बैटिंग करने गया तो लगा कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। पिच दोनों पारियों में एक जैसी खेली। गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी। बस अपना शेप बनाए रखना था और अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलने थे।'MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी राजस्थान की टीम
राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी बची हुई प्लेऑफ की सीट पक्की कर ली। इसके साथ ही PBKS और KKR टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अब रॉयल्स चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स से भिड़ेगी। इस पिच पर 205 रन काफी अच्छा स्कोर था। रन बोर्ड पर होने की वजह से RR ने MI के टॉप ऑर्डर पर अटैक कर दिया। रोहित, नमन, रिकेलटन और तिलक सब सस्ते में आउट हो गए। लग रहा था RR आसानी से जीत जाएगी। लेकिन सूर्यकुमार क्रीज पर टिक गए और पुराने फॉर्म में दिखे। विल जैक्स और हार्दिक पंड्या ने भी पलटवार किया और लगा कि MI मैच पलट देगी। 13 ओवर के बाद मैच बिल्कुल बराबरी पर था। फिर RR ने मैच अपने हाथ में लेना शुरू किया। दो अच्छे ओवर डाले। जोफ्रा ने अपने आखिरी ओवर में हार्दिक को आउट किया और फिर बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को आउट करके MI की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। आखिर में रॉयल्स आराम से जीत गई और अब प्लेऑफ के लिए तैयार है। MI का सीजन बहुत खराब रहा और वो 9वें नंबर पर खत्म हुई।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की जीत से पंजाब किंग्स का सफर हुआ समाप्त
IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के द्वारा मुंबई इंडियंस को हराते ही पंजाब किंग्स का सफर यहीं पर समाप्त हो चुका है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच अब बस खानापूर्ति रह गया है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री
IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में धमाकेदार एंट्री ली है। इसके साथ ही अब प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो गई हैं। राजस्थान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत से एक विकेट दूर राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया है। मुंबई की जीत अब असंभव लग रही है। वहीं राजस्थान को अब यहां से प्लेऑफ की महक आने लगी है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत की तरफ बढ़ रही राजस्थान
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 12 गेंदों में 40 रनों की जरूरत है। राजस्थान को अब यहां से जीत की महक आने लगी है और उसकी प्लेऑफ में एंट्री तय लग रही है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: टीम को मझदार में छोड़कर वापस लौटे सूर्यकुमार यादव
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम का 8वां विकेट भी गिर चुका है। सूर्यकुमार यादव भी टीम को मझदार में छोड़कर वापस लौट गए हैं। अब मुंबई को जीत के लिए किसी चमत्कार की ही जरूरत होगी।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को आ रही अब जीत की महक
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 ओवरों में 7 विकेट खोकर 155 रन बना लिए हैं। मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 51 रनों की जरूरत है। राजस्थान को अब यहां से जीत की महक आने लगी है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान को मैच में वापस ले आए जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनका कैच नांद्रे बर्गर ने पकड़ा। आर्चर ने धीमी गेंद शॉर्ट फेंकी, जो पिच पर टप्पा खाकर ऊपर आ गई। हार्दिक पुल शॉट कंट्रोल नहीं कर पाए। गेंद बल्ले के ऊपर वाले हिस्से में लगी और लॉन्ग-ऑन पर हवा में चली गई। बर्गर ने प्रेशर में कैच पकड़ लिया। हार्दिक पंड्या 15 गेंद में 34 रन बनाकर आउट।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई का गिरा छठा विकेट
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिर चुका है। कप्तान हार्दिक पांड्या को जोफ्रा आर्चर ने आउट करके पवेलियन भेज दिया है।हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को 5 ओवर में चाहिए 59 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। मुंबई इंडियंस को इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए अब 5 ओवरों में 59 रनों की जरूरत है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: तेजी से जीत की तरफ बढ़ रही मुंबई
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम तेजी से जीत की ओर बढ़ रही है। मुंबई ने 13 ओवरों में 5 विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 90 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। मुंबई को अब 8 ओवरों में जीत के लिए 90 रनों की जरूरत है। हार्दिक पांड्या ने आते ही छक्के पर छक्का लगाना शुरू कर दिया है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई का स्कोर 10 ओवर में 90 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 43 और विल जैक्स 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को अब जीत के लिए 60 गेंदों में 116 रनों की जरूरत है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई को जीत के लिए चाहिए 139 रन
राजस्थान रॉयल्स से मिले 206 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 ओवर के बाद 4 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। मुंबई को अब 72 गेंदों में जीत के लिए 139 रनों की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव 28 और विल जैक्स 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने मुंबई को दिया 206 रनों का टारगेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। राजस्थान ने मुंबई को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट दिया है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का 8वां विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स का 8वां विकेट गिर चुका है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: दीपक चाहर ने लिया दूसरा विकेट
दीपक चाहर की गेंद पर डोनोवन फरेरा आउट, कॉर्बिन बॉश ने लपका कैच। टूर्नामेंट के लिहाज से रॉयल्स के लिए ये बहुत बड़ा विकेट है। चाहर ने धीमी गेंद पिच में डाली, बिल्कुल भी रफ्तार नहीं थी और फरेरा को ऑफ स्टंप के काफी बाहर से गेंद को खींचना पड़ा। स्लॉग शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्ले पर आई नहीं। डीप मिड-विकेट पर कॉर्बिन बॉश ने अपनी बाईं तरफ स्लाइड करते हुए शानदार कैच पकड़ा। सूरज आंखों में आ रहा था, फिर भी उन्होंने रिवर्स कप करके आसानी से कैच लपक लिया।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का गिरा छठा विकेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना छठा विकेट भी गंवा दिया है। डोनावन परेरा 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: कॉर्बिन बॉस ने ध्रुव जुरेल को किया बोल्ड
कॉर्बिन बॉश की गेंद पर ध्रुव जुरेल क्लीन बोल्ड हो गए। कॉर्बिन बॉश ने जबरदस्त गेंद डाली, जो अंदर आती हुई यॉर्कर थी। उनकी गेंद एंगल के साथ अंदर आई और फिर सीधी रही। ध्रुव जुरेल उसे ऑन-साइड की तरफ खेलना चाह रहे थे, लेकिन बल्ले का फेस बंद कर दिया और एंगल से पूरी तरह चकमा खा गए। गेंद सीधे ऑफ-स्टंप के नीचे जाकर लगी और 13 ओवर से पहले राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। ध्रुव जुरेल 38(26) रन बनाकर आउट हुए।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का चौथा विकेट भी गिरा
कॉर्बिन बॉश की गेंद को ध्रुव जुरेल ने खेला और दसुन शनाका रन आउट हो गए। सनाका और जुरेल का बहुत खराब तालमेल और दसुन शनाका क्रीज से काफी दूर रह गए। ध्रुव जुरेल ने अपने साथी खिलाड़ी को फंसा दिया। पॉइंट के पीछे गेंद को हल्के से टैप किया और रन के लिए दौड़ पड़े। इस चक्कर में सनाका फंस गए।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पूरे सीजन की सबसे खराब बल्लेबाजी कर रही राजस्थान
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम आज ही सबसे खराब बल्लेबाजी करती नजर आ रही है। राजस्थान ने 8 ओवर में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं और उसके तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का सस्ते में गिरा तीसरा विकेट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट भी गिर गया है। राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी के बाद अपने कप्तान रियान पराग को भी गंवा दिया है। पराग 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: बड़े मैच में फेल हुए सूर्यवंशी
दीपक चाहर की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट, नमन धीर ने कैच लपका। युवा बल्लेबाज बड़े मैच में फेल हो गया। राजस्थान ने अब दोनों ओपनर गंवा दिए हैं और मुश्किल में है। चाहर ने फुल लेंथ की गेंद बिल्कुल स्लॉट में डाली। डीप पॉइंट पर फील्डर लगा था, फिर भी वैभव ने हवाई शॉट खेला। लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और ऊंची उठकर डीप पॉइंट की तरफ चली गई। नमन धीर दौड़कर आए। एक और फील्डर भी कैच के लिए जा रहा था, लेकिन आखिर में सब ठीक रहा और नमन ने अच्छा कैच पकड़ लिया।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जायसवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी भी आउट
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना सबसे बड़ा विकेट खो दिया है। यशस्वी जायसवाल के बाद वैभव सूर्यवंशी भी सस्ते में आउट हो गए हैं। यशस्वी जायसवाल को दीपक चाहर ने आउट किया है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: सस्ते में आउट हुए जायसवाल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपना पहला विकेट खो दिया है। यशस्वी जायसवाल 17 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: बहुत धीमी बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 25 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 3 और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की धीमी शुरुआत
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने धीमी शुरुआत की है। राजस्थान ने दो ओवर में बिना विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 2 और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में राजस्थान का स्कोर 9 रन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 1 और यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: टॉस जीतकर क्या बोले हार्दिक पांड्या
राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और शाम को बल्लेबाजी के लिए और बेहतर हो जाती है। पिच सख्त दिख रही है और सूरज ढलने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जानी चाहिए। हमारे लिए यह सीजन मुश्किल रहा है, लेकिन हम जीत के साथ खत्म करना चाहते हैं। जस्सी यानी जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और उनकी जगह दीपक चाहर टीम में आए हैं। हार्दिक ने दीपक चाहर का नाम लिया, लेकिन असल में शार्दुल ठाकुर को बुमराह की जगह खिलाया गया है। दीपक चाहर पिछले मैच की तरह इस मैच में भी खेल रहे हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के लिए जीतना जरूरी
IPL 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को जीतना जरूरी है। इसके बाद ही वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है, अन्यथा उसका सफर यहां से समाप्त हो जाएगा।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: क्या वैभव सूर्यवंशी खेल रहे मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्माMI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में सुपरस्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। उनकी जगह पर दीपक चाहर को टीम में शामिल किया गया है। ये है मुंबई की पूरी टीम- रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्माMI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: यहां देखें मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्माMI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: किसने जीता है कितना मैच
आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ मुंबई 9वें पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। राजस्थान को अबतक खेले 13 में से 7 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। उसके खाते में 14 अंक हैं।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: कहां खेला जा रहा है यह मुकाबला
आज (24 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।MI vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: करो या मरो मुकाबले के लाइव ब्लॉग में स्वागत
आईपीएल 2026 के करो या मरो मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद अहम है।Asian Games, Swimming: भारत के तीन तैराक एशियन गेम्स स्विमिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे
GOLD MEDAL: भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा, नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया
NEW RECORD: जोस बटलर ने लगाया रनों का अंबार, वाइट बॉल क्रिकेट में इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज बने
ENG vs SL 2nd ODI Highlights: 626 रनों की धमाल, श्रीलंका ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 16 रनों से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हुई
भारत में फुटबॉल कैसे होगा लोकप्रिय? पनामा के कोच ने किससे सबक सीखने की दी सलाह
© 2026 Times Horizon Private Limited
