MI vs RCB, मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल मैच हाईलाइट्स: मुंबई इंडियन्स को 18 रन से मात देकर जीत की पटरी पर लौटी आरसीबी, अंक तालिका में तीसरे पायदान पर हुई मजबूत
MI vs RCB IPL Match मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 20th Match Highlights in Hindi): आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स को उसके घर पर 18 रन के अंतर से मात देकर सीजन में तीसरी जीत दर्ज की और मुंबई को लगातार तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जानिए कैसा रहा वानखेड़ स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के पल पल का हाल।
मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 20th Match Highlights in Hindi): आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 18 रन के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई अपने घर पर जीत के लिए मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 222 रन 5 विकेट खोकर बना सकी और 18 रन के अंतर से मुकाबला गंवा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है। मुंबई को सीजन के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई अंक तालिका में आठवें और आरसीबी तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स के सामने आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में जीत के लिए 241 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। आरसीबी के लिए फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्धशतक जड़े और टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी उतरी। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में टीम को बगैर किसी नुकसान के 71 रन तक पहुंच दिया। साल्ट ने अपना अर्धशतक 25 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से पूरा किया और टीम को 10 ओवर में 115 रन तक बगैर कोई विकेट गंवाए पहुंचा दिया। साल्ट 11वें ओवर में 78 (36) रन बनाकर शार्दिल ठाकुर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार ने मिलकर आरसीबी को 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 183 रन तक पहुंचा दिया। विराट और पाटीदार अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए। विराट ने 50 (38) और पाटीदार ने 53 (20) रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद आरसीबी ने 16.5 ओवर में 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद टिम डेविड और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला। अंतिम ओवर में जितेश शर्मा को बोल्ट ने एलबीडब्लू करके आरसीबी को चौथा झटका दिया लेकिन अंत में टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 240 रन तक पहुंचने में सफल रही। टिम डेविड 34 (16) और रोमारियो शेफर्ड 2 (2) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर, हार्दिक पांड्या, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिया। जसप्रीत बुमराह की झोली लगातार चौथे मैच में खाली रही।
मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में एक-एक बदलाव के साथ उतरीं। मुंबई की प्लेइंग-11 में मिचेल सेंटनर की अल्लाह गजनफर की जगह और आरसीबी की प्लेइंग-11 में जैकब डफी की जोश हेजलवुड की जगह एंट्री हुई।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस की ऐसी है प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स की ऐसी है प्लेइंग इलेवन:
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स ने 14 साल लंबे अंतराल के बाद सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी लेकिन इसके खेले अगले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने नए सीजन का आगाज लगातार दो मैच में जीत के साथ किया लेकिन इसके बाद तीसरे मुकाबले में उसे राजस्थान के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई को भी अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ हार मिली थी। अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ हार के बाद दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ रही हैं। ऐसे में मुंबई और बेंगुलुरू दोनों दोबारा जीत की पटरी पर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में वापस लौटना चाहेगी।
ऐसी रही है दोनों टीमों के बीच भिड़ंत (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Head to Head)
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई को 19 और आरसीबी को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था। वो मैच भी हाई स्कोरिंग रहा था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई की टीम उस मुकाबले को अपने नाम करने से 12 रन के अतंर से चूक गई थी। दोनों के बीच खेले गए आखिरी पांच मुकाबलों में से दो में मुंबई और तीन में आरसीबी विजयी रही है। अगर वानखेड़ स्टेडियम में दोनों के बीच खेले गए आंकड़ों पर नज़र डालें तो पता चलता है कि यहां खेले गए 12 मैच में से 8 में मुंबई और 4 में आरसीबी विजयी रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
मुंबई और बेंगलुरू की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad): रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।
