Mumbai Indians (MI) IPL 2023 Full Schedule, MI IPL 2023 Match List: आईपीएल 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को पूरे कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने तय किया है कि आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को हागा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 31 मार्च को एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से होगा। अब बात कर लेते हैं सर्वाधिक पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टीम की। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2023 में कार्यक्रम कैसा है आइए जानते हैं।
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) द्वारा घोषित किये गये कार्यक्रम में कुल 52 राउंड रॉबिन मैच होंगे। सत्र के पहले ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) में एक अप्रैल को पंजाब किंग्स का सामना मोहाली में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स से होगी।
‘डबल हेडर’ हर शनिवार और रविवार को होंगे जबकि सोमवार से शुक्रवार तक एक एक मैच होंगे। आइए अब आपको दिखाते हैं आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा कार्यक्रम
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | समय |
| 1. | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 अप्रैल 2023 | बेंगलुरू | 7.30 बजे |
| 2. | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 अप्रैल 2023 | मुंबई | 7.30 बजे |
| 3. | दिल्ली कैपिटल्स | 11 अप्रैल 2023 | दिल्ली | 7.30 बजे |
| .4. | कोलकाता नाइट राइडर्स | 16 अप्रैल 2023 | मुंबई | 3.30 बजे |
| 5. | सनराइजर्स हैदराबाद | 18 अप्रैल 2023 | हैदराबाद | 7.30 बजे |
| 6. | पंजाब किंग्स | 22 अप्रैल 2023 | मुंबई | 7.30 बजे |
| 7. | गुजरात टाइटंस | 25 अप्रैल 2023 | अहमदाबाद | 7.30 बजे |
| 8. | राजस्थान रॉयल्स | 30 अप्रैल 2023 | मुंबई | 7.30 बजे |
| 9. | पंजाब किंग्स | 3 मई 2023 | मोहाली | 7.30 बजे |
| 10. | चेन्नई सुपर किंग्स | 6 मई 2023 | चेन्नई | 7.30 बजे |
| 11. | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 9 मई 2023 | मुंबई | 7.30 बजे |
| 12. | गुजरात टाइटंस | 12 मई 2023 | मुंबई | 7.30 बजे |
| 13. | लखनऊ सुपर जायंट्स | 16 मई 2023 | लखनऊ | 7.30 बजे |
| 14. | सनराइजर्स हैदराबाद | 21 मई 2023 | मुंबई | 3.30 बजे |
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, झेय रिचर्डसन, पीयूष चावला, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन और आकाश मधवाल।
