पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर रही MI, हार के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या

MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन पॉइंट टेबल में 9वें नंबर से अपना सफर समाप्त किया। IPL के इतिहास में यह मुंबई का दूसरा सबसे खराब सीजन रहा। इससे पहले साल 2022 में मुंबई की टीम पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर रही थी।

MI vs RR: आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर शान से प्लेऑफ में एंट्री ली। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले का टॉस मुंबई इंडियंस ने जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन बना लिए थे। वहीं मुंबई को जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि, मुंबई की टीम काफी प्रयास के बाद भी लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना पाई।

Hardik Pandya (1)

हार्दिक पांड्या (फोटो साभार- IPL/BCCI)

हार के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या

इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का सफर भी IPL के 19वें सीजन में समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन पॉइंट टेबल में 9वें नंबर से अपना सफर समाप्त किया। IPL के इतिहास में यह मुंबई का दूसरा सबसे खराब सीजन रहा। इससे पहले साल 2022 में मुंबई की टीम पॉइंट टेबल में 10वें नंबर पर रही थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ''मुझे लगता है हमने 10-15 रन ज्यादा दे दिए। मौसम भी काफी गर्म था, लेकिन गेंदबाजों ने अच्छा काम किया। ये स्कोर चेज हो सकता था, बस हमने पावरप्ले में बहुत विकेट गंवा दिए और फिर पूरा मैच पीछे-पीछे भागते रहे। जब मैं बैटिंग करने गया तो लगा कि गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी। पिच दोनों पारियों में एक जैसी खेली। गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी। बस अपना शेप बनाए रखना था और अच्छे क्रिकेटिंग शॉट खेलने थे।''

End of Feed