IND vs AUS ODI: विराट के खिलाफ खास रणनीति के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, पहले मैच में नहीं खुला था खाता

IND vs AUS ODI: पहला मुकाबला गंवा कर सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे में वापसी करना इतना आसान नहीं रहने वाला है। ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज इस मुकाबले में विराट के खिलाफ खास रणनीति बना रहे हैं।

IND vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट का मानना है कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज बृहस्पतिवार को यहां दूसरे एकदिवसीय मैच में विराट कोहली की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों के खिलाफ हाल की कमजोरी का फायदा उठाना जारी रखेंगे। पर्थ में श्रृंखला के पहले मैच में शून्य पर आउट हुए कोहली एडीलेड ओवल में वापसी करने के लिए बेताब होंगे जो विदेशी सरजमीं पर उनका सबसे सफल मैदान हैं। इस मैदान पर उन्होंने पांच अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और सभी प्रारूपों में 65 की औसत से रन बनाए हैं।

IND vs AUS 2nd ODI

भारत-ऑस्ट्रेलिया (साभार-ICC X)

शॉर्ट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं तेज गेंदबाजों की बैठक में नहीं था लेकिन ऐसा लगता है कि वह (कोहली) हाल ही में इसी तरह आउट हो रहे हैं।’’

End of Feed