Yashasvi Jaiswal warning: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने युवा भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की उनके स्ट्रोकप्ले के लिए जमकर सराहना की है। उन्होंने इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि इस साल के अंत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उछाल भरी पिचें और कप्तान पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड की तेज़ तिकड़ी उन्हें चुनौती देगी।
यशस्वी जायसवाल (फोटो- X)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से 26 नवंबर तक पर्थ स्टेडियम में पहले टेस्ट-एक दिवसीय मैच-के साथ शुरू होगी, जो श्रृंखला के लिए माहौल तैयार करेगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पिछली दो सीरीज़ 2018-19 और 2020-21 में जीती हैं और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज़ जीत की हैट्रिक बना सकता है।
